Sports

नई दिल्लीः विंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले गेल का जन्म जमैका में 21 सितंबर 1979 को हुआ था। गेल लग्जरी लाइफ जीते हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनकी मां घर चलाने के लिए चिप्स बेचती थी। आइए जानें गेल से जुड़ीं कुछ खास बातें- 

डिमांड पूरी करने के लिए मां बेचती थी चिप्स
गेल माैजूदा समय में अपनी जिंदगी को पूरी एशो-आराम के साथ जीते हैं, लेकिन उनका बचपन काफी मुश्किलों के बीच गुजरा। गेल के फैंस शायद यह बात नहीं जानते होंगे कि उनकी मां अपने बेटे की कुछ डिमांड्स पूरी करने के लिए चिप्स बेचती थी। गेल को जब भी पैसों की जरुरत पड़ती तो उनकी मां अपनी कमाई से कुछ पैसे उन्हें देती थी। गेल के पिता का नाम डुडलू गेल है जो पुलिस में थे, लेकिन बड़ा परिवार होने के कारण उनके घर का गुजारा नहीं चलता था। क्रिस को मिलाकर घर में कुल छह बच्चे थे, जिसमें क्रिस का नंबर पांचवां था।
PunjabKesari

दादा ने सिखाए क्रिकेट के गुर
अगर दुनियाभर में गेल के नाम का डंका बजता है तो उसके पीछे उनके दादा का बड़ा हाथ था जिन्होंने उन्हें क्रिकेट के गुर सिखाए। उनके दादा क्लब लेवल के क्रिकेटर रहे थे, जिनसे उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा था। गेल ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जमैका के फेमस ल्युकास क्रिकेट क्लब से की थी।

महिला रिपोर्टर से पिच को लेकर कही ऐसी बात
गेल कई बार महिला रिपोर्टर्स के साथ बदतमीजी कर चुके हैं। एक बार मैच के दौरान क्रिस गेल से जब एक महिला पत्रकार ने पिच के बारे में पूछा था तब गेल का जवाब कुछ हैरान करने वाला था। गेल ने कहा था कि मैंने आपकी पिच को छुआ ही नहीं है तो कैसे बता सकता हूं। गेल के इस जवाब पर बाद में काफी भी उनकी काफी आलोचना हुई थी।

एक नजर इनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर
गेल ने 11 सितंबर, 1999 में भारत के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, जिसमें वह 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं टेस्ट डेब्यू मार्च 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आैर टी20 डेब्यू 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। गेल वनडे में अबतक 284 मैच खेल चुके हैं, जिसमें वह 23 शतकों की मदद से 9727 रन बना चुके हैं। वहीं 103 टेस्ट मैचों में 7214 आैर टी-20 करियर में गेल ने 56 मैच खेलकर 1607 रन बनाए हैं। जिसमें वे 2 सेन्चुरी भी लगा चुके हैं।