Sports

मॉस्कोः रूस विश्वकप से बाहर हो चुकी मिस्र की टीम के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह को दक्षिण रूसी देश चेचन्या ने अपनी मानद नागरिकता से सम्मानित किया है। विश्वकप से बाहर होने के बाद मिस्र की टीम के लिये आयोजित विदाई समारोह में चेचन्या के नेता रमजान कादिरोव ने सालाह को अपने देश की मानद नागरिकता दी।

PunjabKesari

सालाह लीवरपूल और मिस्र के स्टार स्कोरर हैं हालांकि वह रूस में 21वें विश्वकप में एक भी गोल नहीं कर सके।  कादिरोव ने लिखा, मोहम्मद सालाह चेचन्या गणराज्य के मानद नागरिक बन गये हैं। हां यह सही है। हमने इसके लिये आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिये हैं और मिस्र तथा लीवरपूल के महान खिलाड़ी को यह हमारे देश का सर्वोच्च सम्मान दिया जा रहा है।

PunjabKesari

सालाह को समारोह में एक बैज और आधिकारिक दस्तावेका की प्रति भेंट की गयी। कादिरोव ने वर्ष 2007 में चेचन्या का पदभार संभाला था और उन्हें क्रेमलिन का समर्थन हासिल है जहां मिस्र की टीम का विश्वकप के दौरान ट्रेनिंग कैंप भी था। मुस्लिम जनसंख्या वाले चेचन्या में रूस ने दो बार अलगाववादियों को पछाडऩे के लिये दो बार युद्ध लड़ा है।

PunjabKesari

कादिरोव ने सालाह को नागरिकता दिये जाने को राजनीति से जोडऩे पर कहा, हम राजनीति का इस्तेमाल ऐसी चीजों के लिये नहीं करते हैं। हमारे दुश्मन ऐसा करते हैं। हमने सालाह या मिस्र की टीम को आमंत्रित नहीं किया था वे खुद ही हमसे जुड़े हैं।