Sports

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) आई.पी.एल. मैगा ऑक्शन के लिए नीलामी स्थल को बेंगलुरु से बदल सकता है। दरअसल, कोविड-19 के कारण नए प्रतिबंध लग रहे हैं जिसके कारण नीलामी की तय तारीख भी बदल सकती है। बी.सी.सी.आई. ने इससे पहले 12 और 13 फरवरी नीलामी के लिए निर्धारित की थी। लेकिन इस दौरान होटल बुक नहीं करवाए गए। पता चला है कि बोर्ड जिन दो होटलों को देख रहा था, उन्होंने कुछ दिनों की मोहल्लत मांगी है क्योंकि कर्नाटक सरकार ताजा कोविड-19 प्रतिबंध जारी करने वाली है। 

यह भी पढ़ें : Rey Mysterio : 619 की ऐसी 5 बातें जो आप जानकर चौक जाएंगे

 

IPL mega auction, Covid 19, Omicron, cricket news in hindi, sports news, कोविड 19, BCCI, IPL, IPL 15, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कुछ चीजें हमारे हाथ से बाहर हैं और हमें इंतजार करना होगा। अगर हमें प्रतिबंधों के बारे में जानकारी होगी तो बुकिंग और सामान की कोई समस्या नहीं होगी। हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और राज्य संघों के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर हमें आयोजन स्थल को स्थानांतरित करने की आवश्यकता है, तो यह फौरन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : ये हैं दुनिया की 5 सबसे HOT फीमेल स्पोर्ट्स एंकर, जिसे देख आप हो जाएंगे इनके दीवाने

IPL mega auction, Covid 19, Omicron, cricket news in hindi, sports news, कोविड 19, BCCI, IPL, IPL 15, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

वर्तमान में व्हाइटफील्ड में शेरेटन ग्रैंड को प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल 2022) के लिए बुक किया गया है। बाकी बचे होटल नए प्रतिबंधों का इंतजार कर रहे हैं। कर्नाटक सरकार गुरुवार तक नए प्रतिबंध लगाने जा रही है जिससे नीलामी खतरे में पड़ सकती है। इसलिए बी.सी.सी.आई. बोली को अलग स्थल पर करवाने के मूड में दिख रही है। 

यह भी पढ़ें : ये हैं WWE की 5 सबसे HOT महिला रैसलर्स, तस्वीरें देख हो जाएंगे इनके दीवाने

 

IPL mega auction, Covid 19, Omicron, cricket news in hindi, sports news, कोविड 19, BCCI, IPL, IPL 15, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड

बी.सी.सी.आई. ने पहले ही कोलकाता, कोच्चि और मुंबई को कोविड -19 के कारण स्टैंडबाय पर रखा था। हालांकि तीनों शहरों में वर्तमान में कोविड-19 मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जबकि कोलकाता, मुंबई और कोच्चि में नए प्रतिबंध लग चुके हैं। ऐसे में संभावना है कि भारतीय बोर्ड दो दिवसीय नीलामी आयोजित करने के लिए तारीखों में बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़ें : डब्लयूडब्ल्यूई के 5 विश्व रिकॉर्ड जो टूटने हैं मुश्किल