Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 13 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही आईपीएल के पुरस्कारों की भी घोषणा हो गई है। मुंबई की टीम को आईपीएल खिताब जीतने पर ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रूपए का चैक मिला है। वहीं दिल्ली की टीम को 12.50 करोड़ रूपए का चेक दिया गया और बाकी खिलाड़ियों पर भी पुरस्कार के साथ बड़ी इनामी राशि मिली है। 

PunjabKesari

रनरअप टीम

दिल्ली की टीम का आईपीएल खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया लेकिन वह पहली बार फाइनल मुकाबला खेलने उतरी थी जिस पर उनके कप्तान को गर्व है। फाइनल में हार के बावजूद भी दिल्ली की टीम को 12.50 करोड़ रूपए का चैक मिला है। आईपीएल के इनामी राशि में यह दूसरा सबसे बड़ी राशि है।  

PunjabKesari

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न

इस साल के आईपीएल सीज़न में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और उन्हें इसी कारण आईपीएल के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीज़न का खिताब मिला। पडिक्कल को पुरस्कार के साथ ही 10 लाख रूपए की बड़ी इनामी राशि भी दी गई। उन्हें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखा जा रहा है। 

इन खिलाड़ियों पर हुई इनामी राशि की वर्षा

उभरते हुए खिलाड़ी- देवदत्त पडिकल
फेयर-प्ले अवार्ड - मुंबई इंडियंस
गेम चेंजर ऑफ़ द सीज़न - लोकेश राहुल
सुपर स्ट्राइकर ऑफ़ द सीज़न - किरोन पोलार्ड
सर्वाधिक छक्के - ईशान किशन
सीज़न के पावर प्लेयर - ट्रेंट बोल्ट
पर्पल कैप- कगिसो रबाडा
ऑरेंज कैप - लोकेश राहुल
सबसे मूल्यवान खिलाड़ी - जोफ्रा आर्चर