Sports

बार्सिलोना , स्पेन ( निकलेश जैन ) शतरंज ओलंपियाड शुरू होने के पहले भारत के लिए अच्छी खबर आ रही है । भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश अपने खेल जीवन का एक नया मुकाम हासिल करने के बेहद करीब पहुँच गए है । स्पेन में सिटी ऑफ गेहोन टूर्नामेंट में 10 खिलाड़ियों के बीच चल रहे राउंड रॉबिन मुकाबलों में लगातार पाँच मुक़ाबले जीतकर ना सिर्फ एकल बढ़त बना ली है बल्कि 2700 रेटिंग पार करने के करीब पहुँच गए है , गुकेश ने अब तक मुक़ाबले में स्पेन के अलेक्स औटोन ,ब्राज़ील के अलेक्ज़ेंडर फेयर , क्यूबा की यानीला फोरगस , अर्जेन्टीना के मार्केलो पानेलो और स्पेन के फर्नाडेंज अलवारेज को पराजित करते हुए अपनी लाइव रेटिंग को 2693 पहुंचा दिया है और अब बचे हुए चार मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए गुकेश शतरंज दुनिया में 2700 अंक छूने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय और दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएँगे , भारत में अब तक विश्वनाथन आनंद , कृष्णन शशिकिरण ,पेंटाला हरीकृष्णा , विदित गुजराती और अधिबन भास्करन नें 2700 के आंकड़े को पार किया है ।

CERRADO CIUDAD DE GIJON XIV          
Gijon, 2022-07-03 - 2022-07-08          
           
Standings             
Pos. Ran. Tit. Name Fed. Pts.
1 8 GM Gukesh D IND 5.0
2 10 IM Gines Esteo, Pedro Antonio ESP 4.0
3 2 GM Martinez Duany, Lelys Stanley CUB 3.5
4 9 GM Delgado Ramirez, Neuris PAR 3.5
5 4 GM Fier, Alexandr BRA 3.0
6 7 FM Alvarez Fernandez, Enrique ESP 2.0
7 5 WIM Forgas Moreno, Yaniela CUB 2.0
8 3 IM Garrido Outon, Alex ESP 1.5
9 6 IM Panelo, Marcelo ARG 0.5
10 1 IM Tejedor Fuente, Enrique ESP 0.0