Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पीठ की चोट के बाद मैदान पर वापसी की है। बुमराह की वापसीसे भारतीय पेस अटैक ओर भी मजबूत हो गया है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में कीवी बल्लेबाज बमुराह कोई तोड़ नही निकाल पाएं हैं। सीरीज में बमुराह ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से कीवी बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नही दिया और किफायती गेंदबाजी के कारण नया रिकॉर्ड बना लिया है।

जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल मेडन ओवर 

जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने यह रिकॉर्ड पांचवे टी20 मैच के दौरान अपने स्पैल के पहले ही ओवर में विकेट के साथ मेडन ओवर फेंका जिससे उनके नाम यह खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 7 मेडन ओवर फेंक चुके हैं। इस लिस्ट में बुमराह के बाद श्रीलंका के गेंदबाज नुवान कुलासेकरा (Nuwan Kulasekara) का नाम आता है जिन्होंने 6 मेडन ओवर फेंके है।  

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले 5 गेंदबाज

गेंदबाज                          मेडन ओवर

जसप्रीत बुमराह                     7
नुवान कुलासेकरा                  6
हरभजन सिंह                       5
अजंता मेंडिस                       5
मोहम्मद नबी                       5