Sports

नई दिल्ली : डैब्यू मैच में आईपीएल इतिहास का बैस्ट प्रदर्शन करने वाले अल्जारी जोसफ चोट के कारण मुंबई इंडियंस की टीम से हट गए हैं। अल्जारी की जगह अब दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बियूरन हैंडरिक्स  मुंबई की गेंदबाजी की कमान संभालते नजर आएंगे। अल्जारी एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 12 रन पर छह विकेट निकालकर खूब सूर्खियां बटोरीं थीं। 
हैंडरिक्स इससे पहले वह इससे पहले आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं। तेज गेंदबाज हैंडरिक्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने करियर में दो वनडे और 10 ट्वंटी-20 खेले हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलेगी।