नई दिल्ली : ब्राजील का पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी गिवेनडेयर विएरा अपनी पत्नी इरान एंजेलो को तलाक देने के 5 महीने बाद ही उसकी भतीजी कैमिला के साथ डेट करने पर चर्चा में बना हुआ है।
गिवेनडेयर विएरा जोकि अब हल्क के नाम से भी जाने जाते हैं, का एंजेलो के साथ 12 साल से रिलेशन था और उनके 3 बच्चे भी हैं।
अब चीन में शंघाई सुपर लीग में एस.आई.पी.जी. के लिए फुटबाल खेल रहे हल्क ने कैमिला के साथ अपने संबंधों की पुष्टि करते हुए कहा कि वह गत अक्तूबर से उसे डेट कर रहे हैं।
उन्होंने पिछले सप्ताह ही कैमिला के माता-पिता और भाई से मिलकर सारी सच्चाई बता दी है। पूर्व पत्नी एंजेलो हल्क के इस व्यवहार से काफी निराश नजर आईं।
उन्होंने कहा कि यह बहुत अफसोस की बात है कि हल्क ने 12 साल से अधिक की शादी को उसकी ही भतीजी के लिए खत्म कर दिया। 33 वर्षीय हल्क ने पिछले सत्र में शंघाई एस.आई.पी.जी. के लिए 37 मैचों में 17 गोल किए थे।