Sports

पेरिस: महान फुटबाॅल खिलाड़ी पेले को ‘संक्रमण' के बाद बुधवार को एहतियाती तौर पर पेरिस के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पेले से जुड़े लोगों के अनुसार हालांकि अब वह ठीक हैं। तीन बार के विश्व कप चैंपियन 78 साल के ब्राजील के इस खिलाड़ी का हल्के बुखार के लिए उपचार किया गया।

सूत्रों ने संकेत दिए कि बुधवार दोपहर तक वह अस्पताल में भर्ती थे। विश्व कप 1958, 1962 और 1970 जीतने वाली ब्राजील की टीम के सदस्य ह्युबोल्ट घड़ियों के प्रचार के लिए पेरिस में आए थे। उनके साथ फ्रांस के स्टार फुटबालर काइलियान एमबापे भी मौजूद थे।