Sports

जालन्धर : फोब्र्स ने 2018 में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले खिलाडिय़ों की लिस्ट जारी की है। इसमें अमरीकी प्रोफेशनल बॉक्सर फ्लोयड मेवेदर 285 मिलियन डॉलर यानी 19 अरब 55 करोड़ 68 लाख 42 हजार 500 की कमाई के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। इसके बाद नाम अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर मैसी का आता है। मैसी ने पुर्तगाल के अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पहली बार टॉप-10 में यू.एफ.सी के पूर्व फाइटर कॉनन मैकग्रेगर ने जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
1. फ्लोयड मेवेदर    1955 करोड़
PunjabKesari
2. लियोनेल मैसी    761 करोड़    
PunjabKesari
3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो    740 करोड़    
PunjabKesari
4. कॉनन मैकग्रेगर    679 करोड़
PunjabKesari
5. नेमार        617 करोड़

PunjabKesari
6. लीब्रोन जेम्स    586 करोड़
7. रोजर फैडरर    529 करोड़
8. स्टैफन करी    527 करोड़
9. मैट रियान    461 करोड़
10. मैथ्यू स्टैफोर्ड    408 करोड़

पिछले 10 सालों में टाइगर वुड्स रहे ज्यादातर टॉप पर
PunjabKesari
फोब्र्स की इस लिस्ट में कभी अमरीकी प्रोफेशनल गोल्फर टाइगर वुड्स का नाम ही ऊपर रहता था। वुडस 2007 में 100 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। 2008 में भी वह 115 मिलियन के साथ टॉप पर रहे। 2009 में उनकी कमाई 110 मिलियन, 2010 में 105 मिलियन, 2011 में 75 मिलियन रही थी। 

मेवेदर ने 2012 में हटाया था टाइगर वुड्स को
PunjabKesari
2012 में पहली बार फ्लोयड मेवेदर ने ही टाइगर वुडस को नंबर वन की रैंकिंग से हटाया था। इस साल मेवेदर ने 85 मिलियन कमाए थे। जबकि वुड्स अपने अफेयरों के चलते अपना यह रैंक गंवा चुके थे। हालांकि एक साल बाद ही उन्होंने 2013 में वापसी की जब 78 मिलियन की कमाई के साथ वह फिर से नंबर एक बन गए। लेकिन इसके बाद दो साल तक यानी 2014 और 2015 में क्रमश: 105 मिलियन और 300 मिलियन की कमाई के साथ मेवेदन सबसे ऊपर रहे।

रोनाल्डो भी दो बार रह चुके हैं टॉप पर
PunjabKesari
फोब्र्स की लिस्ट में 2016 में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने धमाकेदार एंट्री मारी थी। रोनाल्डो ने इस साल 88 मिलियन की कमाई कर नंबर वन पोजीशन पाई थी। 2017 में भी 93 मिलियन के साथ फिर से रोनाल्डो सबसे ऊपर रहे थे। लेकिन अब रिकॉर्ड 285 मिलियन की कमाई  के साथ मेवेदर ने फिर से टॉप पोजीशन हासिल कर ली है।