Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बॉलीवुड सिंगर हर्षदीप कौर ने गीत गाकर शुभकामनाएं दी हैं। हर्षदीप ने एक कंसर्ट के दौरान विराट को शुभकामनाएं देते हुए गीत ‘पीर वी तू’ गाया। यह वहीं गीत है जोकि विराट और अनुष्का की शादी में चलाया गया था। इसके बाद विरुषका की पहली सालगिरह पर जारी वीडियो में भी यह गीत बैकग्राऊंड में चल रहा था। अनुष्का ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि यह स्वर्ग है, जब आप समय नहीं गुजारते हैं... यह स्वर्ग है, जब आप एक अच्छे ‘आदमी’ से शादी करते हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात एक शैम्पू एड के शूट पर हुई थी। दोनों में नजदीकियां बढऩे में देरी नहीं लगी। इनके बीच डेटिंग की खबर तब कंफर्म हुई थी जब एक मैच के दौरान शतक लगाते हुए विराट  ने अनुष्का को फ्लाइंग किस भेजा था। दिसंबर 2017 में दोनों ने इटली में शादी की थी। अभी विराट अपना जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी अनुष्का के साथ भूटान में हैं।