Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: रंगीन मिजाजी के लिए जाने जाते ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 13 सितम्बर 1969 को ऑस्ट्रेलिया के उपर फर्ण्ट्री गली में हुआ था। क्रिकेट के मैदान के बाहर भी उनके बहुत चर्चे रहे हैं और वह कई बार महिलाओं के कारण विवादों में घिर चुके हैं। इस दौरान एक बार तो उन्हें उप-कप्तानी से भी हटा दिया गया था। आइए जानते हैं उनके कुछ किस्सों के बारे में - 

Sports
1. हाल ही में देर रात पार्टी करने के कारण और तेज म्यूजिक बजाने को लेकर शेन वॉर्न की पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड और 2 सेक्स वर्करों जिनकी उम्र क्रमशः 19 और 27 साल थी, के साथ पकड़ा था। सेक्स स्कैंडल में फंसने के कारण वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। 

PunjabKesari
2. वर्ष 2006 में पॉल बैरी नामक एक लेखक ने दावा किया था कि वाॅर्न ने 1000 महिलाओं के साथ संबंध बना चुके हैं। बैरी के इस दावे के बाद वाॅर्न को मीडिया के सामने सफाई देने आना पड़ा था और इस दावे को झूठा करार दिया था। वार्न ने डेली टेलीग्राफ को एक इंटरव्यू में इस बारे में कहा था कि उनका ये चौंका देने वाला रिकॉर्ड व्यापक नहीं था और यह पुस्तक में अतिरंजित था। पॉल बैरी की किताब के बारे में मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि इसमें बहुत सारी गलतियां हैं जिसमें 1000 महिलाओं वाली बात भी आती है। 


3. सन 2000 में शेन वाॅर्न द्वारा ब्रिटिश नर्स को कामुक मैसेज भेजने के कारण ऑस्ट्रेलिया टीम के वाइस-कैप्टन पद से हटा दिया गया था। 

PunjabKesari
4. वाॅर्न को एक बार दक्षिण अफ्रीका टूर के दौरान एक महिला को भद्दे और परेशान करने वाले मैसेज भेजने के कारण मीडिया से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। लेकिन बाद में दावा करने वाली महिला पर अपने ही देश में जबरन वसूली का आरोप लगाया गया।