Sports

जालन्धर (जसमीत) : टोक्यो 2020 ओलिम्पिक में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा 20 बरस के हो गए हैं। हरियाणा के पानीपत जिले के गांव खांडरा के रहने वाले नीरज ने 2016 में जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। भारत की ओलंपिक उम्मीद बनकर उभरेे नीरज ने राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। 6 फुट लंबे पानीपत के नीरज ने इस साल 2 बार अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने एशियाई खेलों में 88.06 मीटर का थ्रो फैंककर स्वर्ण पदक जीता।

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

 

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से पढऩे वाले नीरज ने इस सत्र के आखिर में विश्व रैंकिंग में छठा स्थान हासिल किया। ज्यूरिख में डायमंड लीग फाइनल में चोपड़ा मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गए। ओलिम्पिक चैम्पियन जर्मनी के थॉमस रोलर ने उन्हें 3 सैंटीमीटर के अंतर से हराया।

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

 

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

भारत के पास अब नीरज के रूप में विश्व स्तरीय एथलीट है और उनकी उम्र भी ज्यादा नहीं है लिहाजा वह टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत के लिए पदक जीतने वाले पहले एथलीट बन सकते हैं। नीरज डायमंड लीग सीरिज में 17 अंक लेकर चौथे स्थान पर रहे और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों की इस लीग में इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले भारतीय एथलीट रहे। नीरज अभी नायब सूबेदार के पद के साथ भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशन अधिकारी हैं।

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

 

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

 

Neeraj chopra celebrate his 20th birthday

नीरज चोपड़ा की उपलिब्धयां
एशियाई खेल

स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2018 जकार्ता जेवलिन थ्रो
राष्ट्रमंडल खेल
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2018 गोल्ड कोस्ट जेवलिन थ्रो
एशियाई चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - प्रथम स्थान 2017 भुवनेश्वर जेवलिन थ्रो
दक्षिण एशियाई खेल
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2016 गुवाहाटी/शिलांग जेवलिन थ्रो
विश्व जूनियर चैंपियनशिप
स्वर्ण पदक - पहला स्थान 2016 ब्यडगोस्ज़क जेवलिन थ्रो