Sports

जालन्धर : करीब 200 साल पुराना क्रिकेट का इतिहास है। इसकी शुरुआत लोग इंगलैंड में हुई मानते हैं। माना जाता है कि इंगलैंड से ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, भारत व अन्य देशों में प्रचारित हुआ। इस दौरान इंगलैंड ने कई ऐसे प्लेयर पैदा किए जिन्होंने इतने बढ़े रिकॉर्ड बनाए जो आज तक नहीं टूटे। एक ऐसा ही इंगलैंड के रिकॉर्डधारी हैं डब्लयू जे ग्रेस। ग्रेस का आज से 170 साल पहले यानी 18 जुलाई 1948 को जन्म हुआ था। इनके नाम पर फस्र्ट क्लास क्रिकेट में 124 शतक दर्ज हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में इन्होंने अपने हाथ दिखाते हुए 2809 विकेट झटके। जो आज भी रिकॉर्ड है।

डॉक्टर की डिग्री भी थी ग्रेस के पास
PunjabKesari
पेशेवर क्रिकेटर ग्रेस के पास मेडिकल डिग्री भी थे। उन्हें अक्सर उनके साथी डॉक्टर बोलते थे। इसके अलावा उन्हें चैम्पियन भी कहा जाता था। क्रिकेट जगत में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी होंगे जो पेशे से डॉक्टर होंगे। हां, इंजीनियर तो बहुत मिल जाएंगे लेकिन डॉक्टर बहुत कम।
लंच से पहले सेंचुरी बनाने वाले पहले बल्लेबाज
PunjabKesari
मॉडर्न क्रिकेट में तो कई ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम पर टैस्ट क्रिकेट में लंच ब्रेक से पहले शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन फस्र्ट क्लास क्रिकेट में इसकी शुरुआत ग्रेस ने ही की थी। 1873 में द ओवल पर खेले गए मैच के दौरान उन्होंने 134 रन की पारी खेली थी।

8 बार साल में हजार रन और 100 विकेट का डबल बनाया
PunjabKesari
ग्रेस यही नहीं रुके उन्होंने 8 बार साल में हजार रन और 100 विकेट का डबल रिकॉर्ड भी बनाया। इसकी शुरुआत उन्होंने 1873 में की थी जब बल्ले से उन्होंने 2139 रन बनाए ही साथ ही साथ 106 विकेट भी झटके। देखें सूची-
साल    रन    विकेट
1873    2139    106
1874    1664    140
1875    1498    191
1876    2622    129
1877    1474    179
1878    1151    152
1854    1688    117
1886    1846    122