Sports

बीजिंगः गगनजीत भुल्लर ने आज यहां चार अंडर 68 का स्कोर बनाकर वोल्वो चाइना गोल्फ टूर्नामेंट में शानदार शुरूआत की। आठ बार के एशियाई टूर खिताब विजेता भुल्लर को अब भी यूरोपीय टूर में पहले खिताब की दरकार है। वह अभी संयुक्त आठवें स्थान पर हैं और भारतीयों में सबसे बेहतर स्थिति में है।

शुभंकर शर्मा और अर्जुन अटवाल तीन अंडर 69 के स्कोर के साथ संयुक्त 18 वें स्थान हैं। खालिन जोशी (71) संयुक्त 48वें स्थान पर हैं। अन्य भारतीयों में अजितेश संधु (72) संयुक्त 74वें, शिव कपूर (73) संयुक्त 94वें, एसएसपी चौरसिया (75) संयुक्त 120वें और जीव मिल्खा सिंह (77) संयुक्त 140वें स्थान पर हैं।