Sports

नई दिल्ली(राहुल): आईपीएल सीजन 11 की नीलामी के दाैरान इंगलैंड क्रिकेट टीम के खतरनाक आॅलराउंडर बेन स्टोक्स पर खूब पैसों की बारिश हुई है। उन्हें राजस्थान राॅयल की टीम ने 12.50 करोड़ में खरीदा। पिछले आईपीएल में स्टोक्स सबसे महंगे खिलाड़ी बिके थे। उन्हें पुणे ने 14.50 करोड़ में खरीदा था। स्टोक्स ने पुणे की तरफ से खेले 12 मैचों में 142.98 की स्ट्राईक रेट से 316 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक आैर एक अर्धशतक शामिल रहा था। इसके अलावा गेंदबाजी में 12 विकेट चटकाए थे। 

क्यों बिके इतने महंगे?
स्टोक्स की गिनती दुनिया के दिग्गज आॅलराउंडरों में की जाती है। वह बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल करना जानते हैं। उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 2017 में 7 टेस्ट खेले। इसमें उन्होंने 2 सेंचुरी सहित 527 रन बनाए। साथ ही उन्होंने 16 विकेट भी लिए। वनडे की बात करें तो उन्होंने 15 मैच खेले और 61.60 की औसत से 616 रन बनाए। इसमें 2 सेंचुरी भी शामिल हैं। टीम के लिए 14 विकेट भी झटके। 

T-20 के हैं विस्फोटक खिलाड़ी
वनडे, टेस्ट के अलावा स्टोक्स टी20 क्रिकेट में भी अच्छा खेल दिखाते हैं। स्टोक्स ने 92  टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 1 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी की मदद से 1721 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने 131 चाैकों के साथ-साथ 81 छक्के भी लगाए हैं। 

किसी भी स्थान पर खेलने को तैयार
स्टोक्स प्लेइंग इलेवन की टीम में किसी भी स्थान पर खेलने की काबियत रखते हैं। सामान्यत: वह मिडल ऑर्डर में उतरते हैं, लेकिन अगर उन्हें जरूरत के हिसाब से टॉप ऑर्डर में भी उतारा जाए तो कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा वह लंबे शॉट्स खेलने में माहिर हैं। मैच अगर सुपर ओवर या स्लॉग ओवर्स में फंस रहा है और स्टोक्स क्रीज पर हैं तो टीम मैनेजमेंट और कप्तान को घबराने की जरूरत नहीं होगी।