Sports

जालन्धर : क्रिकेट को चाहने वाले फैंस जितने ज्यादा है उतने ही मजेदार किस्से हर दूसरे दिन हमारे सामने आते रहते हैं। क्रिकेट फैंस का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें क्रिकेट खेलते हुए लड़के ऐसी हरकते करते हैं जिसे देख हंसे बिना रहा नहीं जा सकता। उक्त वीडियो में कुछ लड़के क्रिकेट खेलते वक्त दोपहिया वाहनों से रन लेते दिखाए गए हैं। 

मतलब बल्लेबाजी कर रहा एक लड़का पहले गेंद पर बड़ी शॉट लगाता है। उसके बाद पिच के पास ही खड़ी की गई दोपहिया वाहन को भगा लेता है। मजे की बात यह है कि नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़ा लड़का भी बाइक पर उक्त रन पूरा करता है। जब तक गेंद फील्ड होकर वापस आती है दोनों लड़के तीन रन चुरा लेते हैं। देखें वीडियो-

क्रिकेट फैंस ने लिए खूब मजे
उक्त वीडियो पर क्रिकेट फैंस ने भी जमकर मजे लिए। डॉ. नदीम ने लिखा- यह इंजमाम के समय में लीगल होना चाहिए था। तो मोमी कैजी ने लिखा- जब राइड से रन मिलते हैं तो भागने की क्या जरूरत। कइयों ने इसे मजाकिया व मजेदार भी बताया।