Sports

नूर सुल्तान : भारत के बजरंग पुनिया ने मंगोलिया के तुलगा तुमुर ओचिर को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को 8-7 से हराकर विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत लिया।

PunjabKesari

बजरंग का विश्व चैंपियनशिप में यह लगातार दूसरा पदक है। उन्होंने पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। बजरंग ने 2018 में राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीते थे।