Sports

नई दिल्ली: सिक्सर किंग के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाला रिकॉर्ड तो आपको पता ही होगा लेकिन एक ओवर में 6 चौके लगने का रिकॉर्ड शायद ही आपको पता होगा। हालांकि ऐसी ही बल्लेबाजी की झलक 90 के दशक में संदीप पाटिल भी दिखा चुके हैं। पाटिल भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उन्हें भी भारतीय क्रिकेट में लम्बे-लम्बे छक्कों के लिए जाना जाता है। पाटिल आज वह अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। 


PunjabKesari
इंग्लैंड के खिलाफ 1982 में मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने 129 रनों नाबाद पारी खेली थी। पाटिल ने तेज गेंदबाज बॉब विलिस के एक ओवर में छह चौके जड़ दिए थे। उस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल थी। इस पारी में उन्होंने कुल 18 चौके और 2 छक्के लगाए थे। पाटिल के इलावा टेसट क्रिकेट में तीन और बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को दोहराया है। जिनमें क्रिस गेल, रामनरेश सरवन और सनथ जयसूर्या शामिल हैं। उन्होंने एक बार इतना लम्बा छक्का मारा था कि वह अरब सागर में जाकर गिरा था। यह मैच पारसी जिमखाना में खेला गया था। उस घरेलू सत्र में पाटिल ने 102 छक्के लगाए थे। 

PunjabKesari
टेस्ट क्रिकेट में पाटिल का सफर इतना लम्बा तो नहीं चला लेकिन अपने 29 मैचों में उन्होंने चार शतकों की सहायता से 1588 रन बनाए। उन्होंने ने अपनी 174 रनों की शानदीर पारी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी।  वहीं 45 वनडे मैचों में वह एक भी शतक नहीं लगा सके। भारत के इस धुरंधर बल्लेबाज ने केन्या और ओमान टीम के कोच भी रहे हैं। उनकी कोचिंग  की दौराम अपनी बड़ी उपलब्धि केन्या को 2003 के विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा कर हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने भारत के मुख्य चयनकर्ता की भी भूमिका निभाई थी।

संदीप पाटिल का क्रिकेट रिकॉर्ड:

फॉर्मेट मैच रन श्रेष्ठ शतक अर्धशतक विकेट
टेस्ट 29 1588 174 4 7 9
वनडे 45 1005 84 0 9 15
प्रथम श्रेणी 130 8156 210 20 46 86 
लिस्ट ए 73 1741 103* 1 14   46