Sports

नई दिल्लीः आईपीएल 2018 का सफर शुरू हो चुका है और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। फैंस इस टूर्नामेंट का भरपूर मजा ले रहे हैं। करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को अपने घर की याद तो आएगी ही। हाल ही में धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वे अपने साथी खिलाड़ी के बच्चे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा कि, "ये बच्‍चा मुझे अपने बेटे जोरावर की याद दिला रह है। कुछ साल पहले तक जोरावर ऐसा ही लगता था। ये बच्‍चा बेहद प्‍यार है। ये मेरे साथी बिपुल शर्मा का बेटा है।" इसके जवाब में अब धवन की पत्नी आयशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। 

कई क्रिकेटरों के परिवार आईपीएल के इस लंबे सफर में शामिल हैं, लेकिन धवन का परिवार अभी उनके साथ आईपीएल के सफर में शामिल नहीं हुआ है। अब आयशा ने धवन को बताया कि वह खुद जोरावर के साथ आईपीएल में शामिल होंगी। आयशा धवन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से वीडियो शेयर किया जिसमें जोरावर एक पंजाबी गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आयशा ने कैप्शन लिखा, "खून में पंजाबी... शिखर धवन यह अपने फेवरेट सिंगर को सुन रहा है।"  


आयशा के पोस्ट पर धवन ने कमेंट करते हुए लिखा, "बल्ले शेर मेरा, चक्की चल।" इसके साथ ही आयशा ने रोहित शर्मा और रितिका सजदेह को टैग करते हुए कमेंट किया, "हाहाहाहाह... जोरावर जल्द आ रहा है... रोहित शर्मा, रितिका सजदेह तैयार हो जाओ।"

PunjabKesari