Sports

नई दिल्लीः आॅस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को आतंकवादी कह दिया, जिसके बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। पत्रकार की इस प्रतिक्रिया पर उन्हें दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों और गंभीर के फैंस ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। जिस पत्रकार की हम बात कर रहे हैं उसका नाम डेनिस फ्रीडमैन है। इनके ट्विटर हैंडल से ही पता चलता है कि इनको भारत का फलना-फूलना पसंद नहीं है। 

दरअसल बात कुछ ऐसी हुई कि, गंभीर से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खेलने पर सवाल पूछा गया था। इस पर गंभीर ने कहा कि भारत को ना सिर्फ पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेल का विरोध करना चाहिए बल्कि भारत को पाकिस्तान पर और भी कई प्रतिबंध लगाने चाहिए। गौतम गंभीर के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए डेनिस फ्रीडमैन ने लिखा, ''गौतम गंभीर एक मौखिक आतंकी हैं। आज उन्होंने फिर कहा कि भारत और पाकिस्तान के आपसी रिश्ते खतरनाक हो सकते हैं।'' 
 


आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ चुके गंभीर देश से जुड़े मुद्दों पर अक्सर लिखते-बोलते रहते हैं। पाकिस्तान और सेना से जुड़े मुद्दों पर वे अपनी बात जरूर रखते हैं। शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद से भी गंभीर पीछे नहीं हटते हैं। इस वजह से जब डेनिस ने यह बात लिखी तो गंभीर के फैंस ने उन्हें घेर लिया। एक यूजर ने लिखा, ''ट्विटर पर आप जो कर रहे हैं वो भी काफी समान रूप से खतरनाक है।'' एक यूजर ने लिखा एक ऑस्ट्रेलियन के ट्विट पर इंडियन-पाकिस्तानी क्यों लड़ रहे हैं।