Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा गाबा के मैदान पर गेंदबाजी करते हुए भी दिखे। दरअसल भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज नवदीप सैनी चोट के चलते पूरा ओवर नहीं फेंक पाए थे। सिर्फ एक गेंद बची थी। इसे पूरा करने के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा को गेंद थमा दी। रोहित ने मीडियम पेस गेंद डाली जिसपर एक रन निकला। रोहित की बॉलिंग करते की वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। देखें- 

 

आईपीएल में निकाल चुके हैं हैट्रिक
रोहित शर्मा काफी कम गेंदबाजी करते हैं। लेकिन आपको बता दें आईपीएल में उनके नाम पर हैट्रिक भी दर्ज है। रोहित ने 2009 में डैक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी की थी। इस मैच के दौरान वह हैट्रिक लगाने में सफलता हासिल की। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत के खिलाफ चौथे और निर्णायक टेस्ट में पहले दिन पांच विकेट खोकर 274 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। हैरिस 5 तो वार्नर 1 रन बनाकर चलते बने। लेकिन इसके बाद लाबुशेन ने शतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।