Sports

गुरुग्राम: घने कोहरे के बीच शुक्रवार को यहां के क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में यूएस गोल्फ किड्स इंडिया टूर 2018-19 के पांचवें चरण का सफल आयोजन हुआ जिसमें आर्षवंत श्रीवास्तव ने अपने आयु वर्ग में इस टूर का तीसरा खिताब जीता। गुरुग्राम पहुंचने वाले युवा उत्साही गोल्फरों तीन भारतीय विदेशी भी थे। ये लंदन, रिचमंड और जॉन क्रीक से आए थे। बाकी के युवा गोल्फर कोलकाता, पुणे, मेरठ और मोहाली से यहां पहुंचे थे। आर्षवंत श्रीवास्तव के लिए खराब मौसम बाधा नहीं बना।
PunjabKesari
आर्षवंत ने नौ साल के लड़कों के कटेगरी में इस टूर का तीसरा खिताब अपने नाम किया। बैक-9 पर अनुशासित खेल दिखाने के कारण आर्षवंत ने यह सफलता हासिल की। दिल्ली के 14 साल के कृष्णव चोपड़ा ने वॉएज 13-14 कटेगरी में वन ओवर पार के शानदार स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली के ही अंशुल खबतियाल ने इसी कटेगरी में टू ओवर पार के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के 15-18 कटेगरी में दिल्ली के आर्यमान महंत काफी प्रभावशाली दिखे।

आर्यमान ने 75 के स्कोर के साथ अपने ग्रुप में टॉप किया। अमेरिका से आए श्लोक जैन ने 75 के स्कोर के साथ लड़कों के 12 साल के कटेगरी का खिताब जीता। लड़कियों के बीच भी जोरदार प्रतिस्पर्धा देखी गई। 12-14 साल की कटेगरी में रागिनी नवेत ने 78 और सैफत सायाल ने 79 स्कोर के साथ क्रमश: पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की 8-9 साल की कटेगरी में रेहा कुमार ने जीत का क्रम जारी रखा है लेकिन इस बार वह अकेले खिताब नहीं जीत सकीं। उन्हें नोएडा की पारनिका शर्मा के साथ खिताब साझा करना पड़ा। दोनों ने 39-39 स्कोर किए।