Sports

दोहा : मध्य प्रदेश के खारगौन के 18 वर्षीय प्रतिभाशाली निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने यहां चल रही 14वीं एशियाई निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के साथ भारत को टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए 13वां ओलम्पिक कोटा दिला दिया। 

भारत ने इस स्पर्धा में उपलब्ध तीन कोटा में से एक हासिल कर लिया। भारत का इस चैंपियनशिप से टोक्यो ओलम्पिक के लिए यह चौथा कोटा है। भारत ने इसके साथ ही रियो ओलम्पिक 2016 में निशानेबाजी में हासिल 12 कोटा के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया।