Top Stories

नई दिल्ली : भारत का भले ही इंग्लैंड दौरे पर प्रदर्शन निराश करने वाला है, लेकिन शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने वाले एशिया कप में उसकी नजर 7वीं बार खिताब पर कब्जा जमाने की होगी। भारतीय टीम ने नियमित कप्तान विराट कोहली को एशिया कप से विश्राम दिया है। ओपनर रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी संभालेंगे। भारतीय टीम टेस्ट मैच में बेशक इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी, लेकिन सीमित ओवरों में उसका प्रदर्शन शानदार रहा है। 
टूर्नामेंट से पहले क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेला गया था, जिसमें हांगकांग विजेता रहा था और उसने मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाई थी। एशिया कप में 6 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और उसका चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान व क्वालिफायर हांगकांग है, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका हैं। हर ग्रुप में शीर्ष दो-दो टीमें सुपर फोर में पहुंचेंगी, जिसके बाद 2 टॉप टीमों के बीच फाइनल होगा। 

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), के.एल. राहुल, अंबाति रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, एम.एस. धोनी, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद।

मैचों की सूची
बंगलादेश v/s श्रीलंका           15 सितम्बर     5 बजे
हांगकांग v/s पाकिस्तान        16 सितम्बर     5 बजे
अफगानिस्तान v/s श्रीलंका    17 सितम्बर     5 बजे
हांगकांग v/s भारत                18 सितम्बर     5 बजे
भारत v/s पाकिस्तान             19 सितम्बर     5 बजे
अफगानिस्तान v/s बंगलादेश   20 सितम्बर     5 बजे
सुपर-4 में पहुंचने वाली 4 टीमों के 21 से 26 सितम्बर तक 6 मैच होंगे। फाइनल 28 सितम्बर को खेला जाएगा।

रोहित के निशाने पर होंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा छक्के :
रोहित शर्मा अब तक 98 पारियों में 150 छक्के जड़ चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन (167) हैं।
सबसे ज्यादा 150+ : रोहित शर्मा ने 5 बार 150 रनों की पारी खेली है। अभी वह डेविड वॉर्नर की बराबरी पर हैं।
चौथा दोहरा शतक  : रोहित शर्मा वनडे में 3-3 दोहरे शतक लगा चुके हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा चौथी बार इस कारनामे को अंजाम दे सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान में हुए हैं 11 मुकाबले
एशिया कप में सबसे ज्यादा चर्चा में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रहते हैं। दोनों टीमें एशिया कप में एक-दूसरे को अब तक बराबर की टक्कर देती नजर आई हैं। दोनों के बीच अब तक 11 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 6 तो पाकिस्तान ने तीन मुकाबले जीते हैं।

3 बार रद्द हो चुका है एशिया कप
1986 में श्रीलंका से खराब रिश्तों के कारण भारत ने किया था बायकाट
1990 में पाकिस्तान ने भारत से खराब संबंधों के कारण नाम वापस लिया
1993 में भारत-पाकिस्तान के खराब संबंधों के चलते टूर्नामेंट रद्द हुआ

भारत का रिकॉर्ड
कुल 48 मैच खेल चुका है भारत एशिया कप में। इनमें से 31 में से उसे जीत मिली, जबकि 16 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का परिणाम नहीं आया। 2006 में आई.सी.सी. ने  एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में करवाया था। भारत ने इसे जीत लिया था। अब फिर से 50 फॉर्मेट लागू हुआ।

65.95 प्रतिशत मैच जीता है भारत ने एशिया कप में
पहली बार एशिया कप का आयोजन 1984 में शारजाह में हुआ था और इस बार का टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी में खेला जाएगा। 6 बार टूर्नामेंट जीतने वाला भारत एशिया कप में अब तक 48 मैच खेल चुका है। इसमें उसकी जीत का औसत 65.94 प्रतिशत है। श्रीलंका जीत के हिसाब से सफलतम टीम है, जो 52 में 35 मैच जीतकर 68.62 की सर्वश्रेष्ठ औसत बनाए हुए है। पाकिस्तान भले ही 60 से ज्यादा सफलता प्रतिशत हासिल कर चुका है, लेकिन उसने सिर्फ 2 बार ही एशिया कप जीता है। मलेशिया और सिंगापुर का सबसे खराब रिकॉर्ड है। वो 5-5 मैच खेलकर एक ही मैच जीत पाए हैं।

बांग्लादेश कर चुका है कई उलटफेर
1986 में पहली बार एशिया कप में हिस्सा लेने वाला बांग्लादेश कई बड़े उलटफेर कर चुका है। बांग्लादेश ने भले ही एशिया कप में 44 मैच खेलकर सिर्फ 7 ही जीते हैं, लेकिन जिन मैचों में उसे जीत मिली, वो बड़े मैच थे। बांग्लादेश ने 2012 में अपने घर आयोजित हुए टूर्नामेंट के दौरान भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। भारत को अपने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 5 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

एशिया कप के रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा स्कोर
श्रीलंका के सनथ जयसूर्या
1220 रन, 24 मैच

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
अजंता मैंडिस, श्रीलंका
6/13 (2008 में)

सबसे ज्यादा विकेट 
मुथैया मुरलीधरन, श्रीलंका
30 विकेट 24 मैचों में

पारी में सबसे ज्यादा रन
कोहली  183

सबसे ज्यादा शून्य
सलमान भट 3

सबसे ज्यादा सेंचुरी
जयसूर्या  6

सबसे ज्यादा फिफ्टी
संगाकारा 12

सबसे ज्यादा मैच
जयवर्धने 28

स्ट्राइक रेट
शाहिद अफरीदी 140.74

सफल विकेटकीपर
कुमार संगाकारा
27 कैच, 9 स्टम्प

सबसे ज्यादा कैच
जयवर्धने 15

अच्छी एवरेज
धोनी 95