नीता अंबानी रच सकती हैं इतिहास

Edited By ,Updated: 03 Jun, 2016 07:03 PM

articleolympic committee member can become the first indian woman nita ambani

अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की...

नई दिल्ली : अरबपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्यता के लिए नामित किया गया है। यदि उन्हें दो से चार अगस्त के बीच होने वाले आईओसी सत्र में चुना जाता है तो वह दुनिया की सर्वोच्च खेल संस्था में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन जाएंगी। स्विट्जरलैंड स्थित आईओसी ओलंपिक अभियान की सर्वोच्च संस्था है और उसकी ग्रीष्म और शीतकालीन तथा परालंपिक खेलों के आयोजन की जिम्मेदारी होती है।

एक बयान में कहा गया है, ‘‘रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्षा नीता अंबानी को आईओसी के नए सदस्य के लिए उम्मीदवार के रूप में नामांकित किया गया है।’’ चुनाव दो से चार अगस्त के बीच रियो डि जनेरियो में 129वें आईओसी सत्र में होंगे।  स्वतंत्र चयन प्रक्रिया आईओसी सदस्यों की भर्ती की नई प्रणाली अपनाता है जो ओलंपिक एजेंडा 2020 की सिफारिशों पर आधारित है। एक बार चुने जाने पर वह 70 साल की उम्र तक सदस्य बनी रहेंगी। 
 
आईओसी में पहले भारतीय प्रतिनिधि सर दोराबजी टाटा 
आईओसी में पहले भारतीय प्रतिनिधि सर दोराबजी टाटा थे जबकि राजा रणधीर सिंह वर्तमान में आईओसी के मानद सदस्य हैं। वह 2000 से 2014 तक इसके सदस्य रहे थे। ओलंपिक चार्टर और आईओसी नियमों के अनुसार जिस श्रेणी के तहत अंबानी के नाम पर विचार किया जा रहा है, वह उन स्वयंसेवकों के लिए है जो आईओसी और ओलंपिक अभियान का अपने देश में प्रतिनिधित्व करेंगे। वे आईओसी के अंदर अपने देश के प्रतिनिधि नहीं होते हैं। इस तरह के नामांकितों की सेवानिवृति की उम्र 70 साल होती है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!