रोहित केन्या में शिकार के खिलाफ अभियान में हुए शामिल

Edited By ,Updated: 20 Sep, 2015 11:06 AM

article

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अफ्रीकी देश केन्या में जंगली जानवरों के शिकार के खिलाफ अभियान में जुट गए हैं और इस अभियान में हॉलीवुड अभिनेता मैट ब्लैंक और सलमा हायक भी उनके साथ शामिल हैं।

नैरोबी: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अफ्रीकी देश केन्या में जंगली जानवरों के शिकार के खिलाफ अभियान में जुट गए हैं और इस अभियान में हॉलीवुड अभिनेता मैट ब्लैंक और सलमा हायक भी उनके साथ शामिल हैं। 

रोहित ने अपने इस नये रोल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मैं जानवरों के लिए काम करने वाले संगठन पेटा का सदस्य रहा हूं और जब मुझे इस मामले की जानकारी मिली तो मैंने इससे जुडऩा अपना कर्तव्य समझा। मैं इसी वजह से यहां नैरोबी में आया हूं। रोहित, गैंडे की एक दुर्लभ प्रजाति के अंतिम नर को बचाने के अभियान में ब्लैक और सलमा के साथ शामिल हो गए हैं। रोहित ने कहा कि मैं नर गेंडे सुडान को देखकर आश्चर्यचकित हूं। खोजी कुत्तों की क्षमता ने भी मुझे काफी प्रभावित किया, इनका उपयोग शिकारियों को पकड़ने के लिए किया जाता है। इस काम के लिए आर्थिक मदद भी देने वाला हूं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!