HIL नीलामी: सरदार को लगा झटका,आकाशदीप सबसे महंगे भारतीय

Edited By ,Updated: 18 Sep, 2015 10:21 AM

article

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के तीसरे संस्करण के लिए गुरुवार को हुई खिलाडिय़ों की नीलामी में जर्मनी के दिग्गज मोरित्ज फुएस्र्ते सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, वहीं आकाशदीप सिंह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरे..

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के तीसरे संस्करण के लिए गुरुवार को हुई खिलाडिय़ों की नीलामी में जर्मनी के दिग्गज मोरित्ज फुएस्र्ते सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, वहीं आकाशदीप सिंह सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरे। दूसरे चरण की नीलामी में जर्मन खिलाडिय़ों की सर्वाधिक मांग रही और नीलामी में उन्होंने सबसे मोटी बोलियां अपने पक्ष में कीं। फुएस्र्ते को कलिंगा लांसर्स टीम ने 105,000 डॉलर में खरीदा। फुएस्र्ते की आधार राशि 30,000 डॉलर थी। वहीं आकाशदीप को उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने 84,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा। आकाशदीप का बेस प्राइस 20 हजार था।
 
वहीं भारतीय टीम के कप्तान सरदार सिंह को जेपी पंजाब वॉरियर्स ने एचआईएल के अगले दो संस्करणों के लिए 58 हजार डॉलर में अपने साथ जोड़ा है। फुएस्र्ते के लिए दिल्ली वेवराइडर्स और उत्तरप्रदेश विजार्ड्स के बीच रस्साकशी चल रही थी। दोनों ने इनके लिए बोली 90 हजार तक पहुंचा दी थी लेकिन लांसर्स ने इसके बाद इस दौड़ में खुद को शामिल किया और 105,000 डॉलर की सबसे बड़ी बोली के साथ इस उम्दा खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ लिया।
 
फुएस्र्ते के बाद उनके हमवतन फ्लोरियन फुच्स और तोबाएल हाउके को दिन की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाकर क्रमश: दंबग मुबई और उत्तर प्रदेश विजाडर्स ने खरीदा। मुम्बई ने फुच्स के लिए 96,000 डॉलर खर्च किए। हाउके के लिए भी विजाडर्स ने इतनी ही राशि खर्च की। इससे पहले फ्लोरियन को टीम में शामिल करने के लिए लांसर्स, विजाडर्स और मुंबई के बीच भिड़ंत चल रही थी, लेकिन आखिर में दबंग मुंबई ने बाजी मारी। सरदार सिंह को जेपी पंजाब वारियर्स ने 58,000 डॉलर देकर अपनी टीम में शामिल किया। लांसर्स और पंजाब में हालांकि सरदार सिंह के लिए प्रतिद्वंद्विता भी देखी गई। सरदार का बेस प्राइस 20 हजार डॉलर था।
 
इससे पहले सरदार दिल्ली वेवराइडर्स का हिस्सा थे। वह इस टीम के कप्तान भी रहे थे इसके बावजूद वेवराइडर्स ने उन्हें रीटेन नहीं किया। आकाशदीप के बाद सर्वाधिक बोली हासिल करने वाले भारतीय खिलाडिय़ों में संदीप सिंह और गुरमैल सिंह को क्रमश: रांची रेज और दबंग मुंबई ने 81 हजार डॉलर की समान राशि में खरीदा। फॉरवर्ड गुरविंदर सिंह चांडी को वॉरियर्स ने 75,000 डॉलर की राशि में खरीदा। गुरविंदर का बेस प्राइस 20,000 डॉलर था।
 
मंदीप सिंह वेवराइडर्स के खाते में 70 हजार डॉलर में गए जबकि ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह को वेवराइडर्स ने 68 हजार डॉलर में अपने साथ किया। उनका बेस प्राइस 20 हजार था। इसी तरह मिडफील्डर धर्मवीर सिंह को कलिंगा लांसर्स ने 60 हजार में लिया।
 
एचआईएल-3 की नीलामी में आस्ट्रेलिया के मिडफिल्डर कीरन गोवर्स को मुंबई की टीम ने 36,000 डॉलर में खरीदा, वहीं गोवर्स के हमवतन फ्लेन ओगिल्वी को उनकी आधार राशि 10,000 डॉलर में खरीदा गया। भारत के विक्रमजीत सिंह को भी उनकी आधार राशि 4,500 डॉलर में रांची रेज ने अपनी टीम में शामिल किया।
 
आस्टे्रलिया के प्लेमेकर मैथ्यू स्वान को मुम्बई ने 75 हजार डॉलर में अपने नाम किया। भारतीय फारवर्ड पारविंदर सिंह, जिनका बेस प्राइस 6 हजार था, को वेवराइडर्स ने 29 हजार डॉलर में अपने साथ जोड़ा। डिफेंडर अमित रोहिदास को लांसर्स ने 31 हजार डॉलर में अपने साथ किया।
 
आस्ट्रेलिया के दोनों दिग्गज खिलाडिय़ों सीमोन ऑचर्ड और जेमी ड्वायर को क्रमश: 58,000 और 57,000 डॉलर की राशि में वारियर्स ने खरीदा। गुरुवार को नीलामी में 20 देशों के 272 खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें 135 भारतीय और 137 विदेशी खिलाड़ी थे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!