पाक हुस्न के आगे पहली नजर में दिल हार बैठा था हॉकी स्टार

Edited By ,Updated: 15 Jul, 2015 04:26 PM

article

प्यार की बात की जाए तो बहुत लोगों का मानना है कि यह पहली नजर में हो जाता है। इस लिस्ट में भारत का हॉकी ..

नई दिल्ली: प्यार की बात की जाए तो बहुत लोगों का मानना है कि यह पहली नजर में हो जाता है। इस लिस्ट में भारत का हॉकी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। मनप्रीत भी पहली नजर हुए प्यार के शिकार हैं। वे खुद इस बात को कई बार स्वीकार कर चुके हैं। 
 
2012 में मनप्रीत सुल्तान जोहोर कप खेलने के लिए मलेशिया गए हुए थे। बस यही उनकी मुलाकात पाकिस्तानी और मलेशियाई मूल की इली नजवा से मुलाकात हुई। इस रिलेशन की शुरुआत ही 'लव' के तौर पर हुई थी। अक्सर देखा जाता है कि पहले दोस्ती, फिर मेल-जोल होता है, तब कहीं जाकर प्यार होता है लेकिन यहां इली और मनप्रीत काफी तेज निकले और एंट्री सीधे प्यार के तौर पर हुई।
 
मनप्रीत ने सुल्तान जोहोर कप के दौरान स्टेडियम में ड्यूटी कर रहे एक ऑफिसर से इली का मोबाइल नंबर लिया था। उसके बाद उन्होंने इली से मुलाकात की। जब वे दोनों मिले तो पहली बार में ही मनप्रीत ने बिना कुछ अधिक जाने इली को अपने दिल की बात बताई। वे खुशी-खुशी मान गईं।
 
जोहोर कप के समाप्त होने के बाद मनप्रीत सिंह वापस भारत लौट आए लेकिन इली को भूला नहीं सके। कुछ ऐसी ही हालत इली की भी थी। उसके बाद इली कई बार इंडिया मनप्रीत से मिलने के लिए आईं। मनप्रीत भी मलेशिया गए। कुछ समय एशिया कप के दौरान भी इली स्टेडियम में मौजूद थीं। इन सभी बातों की चर्चा खुद इली और मनप्रीत ने एक इंटरव्यू में किया था। 
 
जूनियर टीम के कप्तान रह चुके मनप्रीत सिंह के प्यार में पड़ने वाली इली नवाज सिद्दिकी का पाकिस्तान से खास रिश्ता है। हालांकि वह फिलहाल मलेशिया में रहती हैं। उनके पिता और मां के कई रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं। वह अक्सर पाकिस्तान आती-जाती रहती हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!