बीजिंगः शुभांकर शर्मा और अर्जुन अटवाल वोल्वो चाइना ओपन गोल्फ के तीसरे दौर के बाद चार अंडर 68 का स्कोर करके संयुक्त 25वें स्थान पर हैं। गगनजीत भुल्लर एक समय संयुक्त दूसरे स्थान पर थे लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद संयुक्त 49वें स्थान पर खिसक गए। खालिन जोशी संयुक्त 64वें और शिव कपूर संयुक्त 68वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के मैट वालास और स्पेन के एड्रियन ओटेगुइ शीर्ष पर बने हुए हैं।