Sports

सेइतामा : विश्व फुटबॉल की दिग्गज अर्जेंटीना, जर्मनी और फ्रांस टोक्यो ओलिम्पिक की पुरूष फुटबॉल स्पर्धा के पहले चरण से बाहर हो गए। अर्जेंटीना को आखिरी ग्रुप मैच में स्पेन ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका। स्पेन का क्वार्टर फाइनल में सामना आइवरी कोस्ट से होगा। ग्रुप सी में मिस्र ने आस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। अब क्वार्टर फाइनल में मिस्र का सामना गत चैम्पियन ब्राजील से होगा जिसने सऊदी अरब को 3-1 से हराया। जर्मनी को आइवरी कोस्ट ने 1-1 से ड्रॉ पर रोका। वहीं फ्रांस को जापान ने 4-0 से मात दी।