Sports

मुंबईः संगीतकार ए आर रहमान और गीतकार गुलजार ने इस साल ओडिशा में होने वाले पुरूषों के हॉकी विश्व कप का अधिकारिक गीत तैयार किया है। ‘‘जय हिंद हिंद, जय इंडिया’’ गीत को दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखा है।              PunjabKesari

रहमान ने बयान में कहा, ‘‘भारत को हाकी खेल से बेहतर कुछ बयां नहीं कर सकता। और इससे रोमांचक कुछ और नहीं हो सकता कि दुनिया के सबसे बड़े हाकी टूर्नामेंट का आयोजन यहां हमारी सरजमीं पर कराया जा रहा है। भुवनेश्वर में 2018 ओडि़शा हाकी पुरूष विश्व कप। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गुलजार साहब और मैंने विश्व कप का गीत तैयार किया है। यह रोमांचित करने के साथ ही प्रेरित भी करेगा।’’          

ओडिशा के CM ने जताई खुशी
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि ए आर रहमान ने ओडि़शा हॉकी वल्र्ड कप के लिए गाना तैयार किया है। भुवनेश्वर में उनका लाइव प्रस्तुति देना सम्मान की बात होगी। वह देश की आवाज हैं और अब इस गाने के साथ देश की आवाज विश्व कप की आवाज है। ’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि गुलजार साहब ने इसमें अपनी कलम का जादू बिखेरा है। इन दो दिग्गजों का साथ आने से केवल खिलाड़ी ही प्रेरित नहीं होंगे बल्कि ओडि़शा में होने वाले विश्व कप के लिए पूरा देश अपना समर्थन देगा।’’