Sports

बेथेस्डा (अमेरिका): भारत के अनिर्बान लाहिड़ी अपने जन्मदिन के दिन दो डबल बोगी और तीन बोगी से चार ओवर 74 का स्कोर बनाने के बावजूद यहां क्विकन लोन्स नेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में दूसरे दौर के बाद कट हासिल करने में सफल रहे।           

पहले दिन तीन अंडर 67 का स्कोर बनाने वाले लाहिड़ी अंतिम तीन होल में बेहतर प्रदर्शन की बदौलत कट हासिल करने में सफल रहे। लाहिड़ी का कुल स्कोर एक ओवर 141 है जो कट लाइन भी रही। वह संयुक्त 66 वें स्थान पर चल रहे हैं। ब्यू होस्लर दूसरे दौर में चार अंडर 66 के स्कोर से रेमन आर्मर (65) और ब्रायन गे (64) के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं।       

भुल्लर शीर्ष पर, नजरें नौवें एशियाई टूर खिताब पर           
पटायाः गगनजीत भुल्लर लगातार दूसरे दौर में छह अंडर 65 के शानदार स्कोर के साथ आज यहां क्वीन्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद अपने छठे एशियाई टूर खिताब के करीब पहुंच गए। तीन दौर के बाद भुल्लर और थाईलैंड के जैज जानेवतानानोंद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे हैं। भुल्लर कल तक संयुक्त तीसरे स्थान पर चल रहे थे। उनका कुल स्कोर 15 अंडर 198 है। 
PunjabKesari
अन्य भारतीयों में राशिद खान (68) संयुक्त 11 वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि खलिन जोशी (67) संयुक्त 23 वें स्थान पर हैं। एस चिकारंगप्पा (70) संयुक्त 38 वें स्थान पर चल रहे हैं। हनी बैसोया (73) और विराज मादप्पा (71) संयुक्त 55 वें जबकि हिम्मत राय (74) संयुक्त 66 वें स्थान पर हैं।