Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाईट राईडर्स के ऑलराउंडर आंद्रे रसल की धमाकेदार बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। रसल जब बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए तो कोलकाता के 51 रन पर 4 विकेट गिरे हुए थे। इस जगह से मैच पंजाब जीतती नजर आ रही थी। पर यहां से आंद्रे रसल की ऐसी आंधी की आई कि पूरी पंजाब की टीम उसमें उड़ गई। आंद्रे रसल ने पंजाब के खिलाफ 8 छक्के लगाए और नाबाद 70 रन बना दिए। इस पारी के साथ रसल ने अपने नाम रिकॉर्ड भी कर लिए हैं।

Sports

आंद्रे रसल अपनी तूफानी पारी के दौरान आईपीएल सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। आंद्रे रसल ने 72 पारियों में 150 छक्के पूरे किए हैं। वहीं क्रिस गेल ने 150 छक्के लगाने के लिए मात्र 55 पारियां ही ली थी और वह इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

आईपीएल में सबसे तेज 150 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

55: क्रिस गेल
72: आंद्रे रसल*
109: डेविड वार्नर
111: एबी डीविलियर्स

आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे अधिक छक्के 

29 बार : क्रिस गेल
19 बार : एबी डीविलियर्स
13 बार : किरोन पोलार्ड 
11 बार : शेन वॉटसन
10 बार : आंद्रे रसल*
10 बार : रोहित शर्मा