Sports

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की आॅलराउंडर अमेलिया केर ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा। 17 साल की अमेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में महज 134 गेंदों में ही 200 रन पूरे कर लिए आैर इसी के साथ उन्होंने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा आैर क्रिस गेल जैसे अन्य दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया। 

विंडीज के गेल ने 138 गेंदों में, भारत के सहवाग ने 140, सचिन ने 147, रोहित ने 151 आैर मार्टिन गुप्टिल ने 152 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था। 
PunjabKesari

खूब की चाैकों की बरसात
अमेलिया ने 160 की स्ट्राइक रेट से 145 गेंदों में नाबाद 232 रनों की पारी खेली, जिसमें 31 चाैके आैर 2 छक्के शामिल रहे। वह एक पारी में सर्वाधिक चाैके लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। हालांकि वह रोहित का रिकाॅर्ड तोडऩे से चूक गईं। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 13 नवंबर 2014 को 264 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 33 चाैके शामिल थे।

बेलिंडा क्लार्क का तोड़ा रिकाॅर्ड
उन्होंने इस पारी के साथ आॅस्ट्रेलियाई पूर्व महिला क्रिकेटर बेलिंडा क्लार्क का रिकाॅर्ड तोड़ा। अमेलिया से पहले वेलिंदा महिला क्रिकेट की तरफ से दोहरा शतक लगा चुकी हैं।  उन्होने 21 साल पहले 16 दिसंबर 1997 में डेनमार्क के खिलाफ 155 गेंदों में नाबाद 229 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब अमेलिया ने 245 रनों की पारी खेल महिला क्रिकेट की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया। साथ ही वनडे में दोहरा शतक लगाने वाली दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं। 
PunjabKesari

सबसे कम उम्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

अमेलिया ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में दोहरा शतक लगाने की उपलब्धि हासिल की। अमेलिया की उम्र अभी महज 17 साल है। उनका जन्म 13 अक्तूबर 2000 को हुआ था। 

ऐसे पूरा किया दोहरा शतक
उनकी किस्मत उनके साथ थी। उन्हें दो जीवनदान मिले, जिसका उन्होने पूरी तरह से फायदा उठाकर विश्व रिकाॅर्ड पारी खेली। यह उनके करियर का 20वां मैच था। अमेलिया ने अर्धशतक 45 गेंदों में पूरा किया। फिर 77वीं गेंद पर चाैका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होने फिर तेज खेलना शुरू किया आैर 150 रन 102 गेंदों में पूरे किए आैर फिर  134वीं गेंद पर चौका लगाकर 200 रनों का आंकड़ा भी छू लिया।
PunjabKesari
वनडे में बड़ी पारिया खेलने वालीं 5 महिला क्रिकेटर-
टीम                   नाम                खिलाफ           रन

न्यूजीलैंड        अमेलिया केर        आयरलैंड        232
आॅस्ट्रेलिया     वेलिंदा क्लार्क        डेनमार्क          229
भारत              दिप्ती शर्मा           आयरलैंड       188
श्रीलंका        चमारी अट्टापट्टू    आॅस्ट्रेलिया       178
इंग्लैंड           चार्लोट एडवर्ड         आयरलैंड       173