Sports

गुरूग्राम : अमनदीप द्राल ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के नौवें चरण के पहले दौर के बाद संयुक्त बढ़त बना ली। सातवां और आठवां चरण जीतने वाली अमनदीप ने आखिरी होल पर बर्डी लगाई। वह वाणी कपूर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही। रिद्धिमा दिलावारी इवन पार 72 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं त्वेसा मलिक और हिताशी बख्शी संयुक्त चौथे स्थान पर रहीं।