Sports

नई दिल्लीः 27 अप्रैल को सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट राॅयल रंबल में शानदार मुकाबले देखने को मिले। ट्रिपल एच, जॉन सीना और अंडरटेकर जैसे सुपरस्टार्स ने फैंस का काफी मनोरंजन किया। शो के दौरान फैंस का भी अच्छा रिसपोंस मिला। आपने हमेशा रैसलरों को रिंग में लड़ते हुए देखा होगा, लेकिन आपको पता है कि रिंग के बाहर ये आपस में कितने अच्छे दोस्त हैं। 

दरअसल, सऊदी अरब में ग्रेटेस्ट राॅयल रंबल शुरु होने से पहले सभी सुपरस्टार्स ने एक साथ बैठकर डिनर किया। इसमें विंस मेैकमैहन, अंडरटेकर, रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, ट्रिपल एच लगभग सभी सुपरस्टार्स शामिल थे। इस दौरान सभी दिग्गज हंसी मजाक और चीयर करते हुए नजर आए। भारतीय WWE सुपरस्टार खली भी यहां पर बैठे हुए नजर आए। ट्रिपल एच जहां रोमन रेंस से बात कर रहे थे तो वहीं लैसनर ठहाके लगाते हुए अंडरटेकर के साथ नजर आए। 

कर्ट एंगल भी यहां नजर आए। इस दौरान जहां सभी सुपरस्टार्स टेबल पर खाना खा रहे थे तो उन्हीं के सामने सऊदी अरब का एक शानदार म्यूजिक भी बज रहा था। ब्रॉन स्ट्रोमैन भी शेनमैहन के साथ बैठे हुए थे। सभी अपनी असल जिंदगी में नजर आ रहे थे। यानि सभी ने इन्हें रिंग  गियर में ही देखा होगा लेकिन यहां पर ये लोग कोट पैंट नजर आए।