Sports

जालन्धर : अमरीकी टैनिस स्टार एलिसन रिस्के ने भारतीय मूल के स्टीफन अमृतराज के साथ शादी कर ली है। खास बात यह रही कि अपनी शादी पर एलिसन बॉलीवुड के कई गानों पर डांस करती हुई नजर भी आईं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘बार बार देखो’ के गाना ( बन-ठन के, सारे के सारे नजारे) पर डांस किया।

 

एलन ने अपने डांस का वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया तो भारतीय टैनिस स्टार सानिया मिर्जा ने भी उनकी तारीफ की। सानिया ने लिखा- बधाई.. आपको और स्टीफन अमृतराज को। शादी की बहुत-बहुत बधाईं।

 

एलिसन और स्टीफन लंबे समय से लिव इन में रह रहे थे। जिसके बाद उन्होंने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। अमृतराज भारत के पूर्व डेविस कप खिलाड़ी और कप्तान आनंद अमृतराज के बेटे हैं। वहीं एलिसन अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी हैं। एलिसन इस समय वल्र्ड रैंकिंग में 37 वे नंबर की खिलाड़ी हैं। वह विंबलडन 2019 में वल्र्ड नंबर वन एश्ली बार्टी को हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। जहां उन्हें सेरेना विलियम्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।