Sports

नई दिल्ली : दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने टीम के साथी अक्षर पटेल के साथ एक ऐसी वीडियो पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पृथ्वी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर डालकर लिखा- अक्षर भाई। क्षमा करें, लेकिन मैं इस रहस्य को अब और छिपा नहीं सकता। कृप्या वीडियो को अंत तक देखें। अक्षर भाई। उक्त वीडियो को पल भर में ही 1.80 लाख से ज्यादा व्यू मिल गए। क्रिकेट फैंस ने वीडियो को खूब सराहा।

दरअसल उक्त वीडियो में दोनों क्रिकेटर मशहूर फिल्म स्टार रजनीकांत के चश्मे वाला स्टाइल अपनाते हुए दिखते हैं। वीडियो की शुरुआत में पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल स्टेडियम की तरफ जाते हुए दिखते हैं। दोनों की आंखों पर चश्मा चला हुआ था। इस दौरान वीडियो रुकी है। कुछ पल पहले टैग के बाद वापस चलती है। अब पृथ्वी बराबर आंखों पर चश्मा लगाते हैं जबकि अक्षर यह ही भूल जाते हैं कि उनके टीशर्ट पर चश्मा लगा है या नहीं। दोनों इस प्रयास के बाद खूब हंसते हैं। 
वीडियो-

 

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को जितवाने के लिए पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल का योगदान काफी अहम रहेगा। पृथ्वी दिल्ली की तरफ से ओपनिंग करते हैं। पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था। वहीं, ऑलराऊंडर अक्षर पटेल भी टीम के लिए योगदान देने के लिए जाने जाते हैं।