Sports

मुंबई : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री को पुरुष वर्ग में और कमला देवी को महिला वर्ग 2017 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। एआईएफएफ ने अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में वर्ष 2017 के पुरस्कारों की घोषणा की। देश के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर और कप्तान छेत्री को प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए चुना गया। छेत्री हाल ही में पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के बाद 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।
कमला देवी को महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। हाल ही में चार देशों के इंटरनेशनल कप में शानदार प्रदर्सन करने वाले युवा अनिरुद्ध थापा को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। भारत ने इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज की थी। महिला वर्ग में ई पंथोई को 2017 के लिए एमर्जिंग प्लेयर आफ द ईयर चुना गया। 
एआईएफएफ के 2017 के पुरस्कार:
जमीनी स्तर पर सर्वश्रेष्ठ विकास कार्यक्रम: केरल एफसी भारतीय फुटबॉल में दीर्घकालिक योगदान: हीरो मोटोकॉर्प  सर्वश्रेष्ठ सहायक रैफरी: सुमंत दत्त (असम)  सर्वश्रेष्ठ रैफरी: सी आर श्रीकृष्णा 
सर्वश्रेष्ठ उभरती महिला खिलाड़ी: ई. पैंथोई सर्वश्रेष्ठ उभरता पुरुष खिलाड़ी: अनिरुद्ध थापा सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी: सुनील छेत्री
सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी: कमला देवी