Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए उस गेंदबाज को टीम में जगह मिली है जिसने टीम अनासमैंट के 2 घंटे पहले ही मैसूर के मैदान पर इंगलैंड लॉयंस के खिलाफ फाइव विकेट हॉल हासिल किया था। यह गेंदबाज है पंजाब के बठिंडा के मयंक मार्कंडेय। 21 साल के मयंक आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। पिछले साल ही उन्होंने 2 मैचों में 7 विकेट लेकर सभी को चौंकाया था। मयंक लैग स्पिनर है। 7 फस्र्ट क्लास क्रिकेट में वह 34 विकेट झटक चुके हैं।

ऐसे बढ़ा मयंक का क्रिकेट करियर
After taking 5 wicket haul Mayank markande gets maiden call for team indian
मयंक की शुरुआत जनवरी 2018 से हुई थी जब उन्हें सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम में चुना गया था। इसी महीने मयंक को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख की राशि देकर खरीदा था। 
मयंक ने फरवरी 2018 में पंजाब के लिए लिस्ट-ए डैब्यू किया था। 
मयंक ने आईपीएल 2018 एडिशन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 2 मैचों में 7 विकेट झटके थे। 
नवंबर 2019 में उन्हें फस्र्ट क्लास क्रिकेट में डैब्यू का मौका मिला। वह टूर्नामैंट में पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने 6 मैचों में 29 विकेट झटके।

मयंक मार्कंडेय का रिकॉर्ड
After taking 5 wicket haul Mayank markande gets maiden call for team indian
फस्र्ट क्लास : 7 मैच, 126 रन बनाए, 34 विकेट झटके, 21.26 गेंदबाजी औसत
लिस्ट-ए : 22 मैच, 31 रन बनाए, 45 विकेट झटके, 19.97 गेंदबाजी औसत
ट्वंटी-20 : 18 मैच, 22 रन बनाए, 20 विकेट झटके, 24.35 गेंदबाजी औसत

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर हैं मयंक
After taking 5 wicket haul Mayank markande gets maiden call for team indian
मयंक को 2018 एडिशन के लिए मुंबई इंडियंस ने महज 20 लाख रुपए में खरीदा था। जबकि 2019 में उनकी ब्रांड वैल्यू 32 गुणा बढ़ गई है। जोकि लुंगी नगिडी, दीपक चहार, श्रेयस गोपाल और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे क्रिकेटरों से कहीं ज्यादा है। मयंक के अच्छे प्रदर्शन के कारण ही मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2019 ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था।

मयंक पर कमैंट कर पाकिस्तानी रिपोर्टर हो गई थी ट्रोल
After taking 5 wicket haul Mayank markande gets maiden call for team indian
आईपीएल 2018 में मयंक के बढिय़ा प्रदर्शन पर ट्विट कर पाकिस्तान की मशहूर खेल एंकर जैनब अब्बास ट्रोल हो गई थी। दरअसल जैनब ने ट्विट किया था। आजकल लेग स्पिनर क्रिकेट मैदान पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। राशिद खान, शादाब खान, युजवेंद्र चहल के बाद मुंबई इंडियंस के मयंक मार्केंडय..वाकई कमाल है। इसके बाद तो जैनब की मानो शामत आ गई। पाकिस्तानियों ने ही उनपर जमकर निशाना साधा। उन्हें देश द्रोही तक बोल दिया गया था।