Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस ने आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से हराने में सफलता हासिल कर ही ली। पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 170 रन बनाए थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई महज 133 रन ही बना पाई। ऐसे में मुंबई के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या ने मैच में धोनी को मांकडिंग की चेतावनी देने की कोशिश की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि चेन्नई सुपर किंग्स की पारी के 14 ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या अचानक गेंद डालते-डालते रुक गए। पांड्या को लगा धोनी उनके एक्शन लेने से पहले ही क्रीज़ से बाहर चले गए हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रिप्लाई में देखा गया धोनी क्रीज़ के अंडर ही थे। इस दौरान कमेंट्रेटर संजय मांजरेकर ने कहा धोनी को ऐसे आउट करना बहुत मुश्किल है। ऐसा बहुत कम होता है जब धोनी ऐसी गलती करते हैं। वो क्रिकेट में ज्यादातर चीज़ें सही करते हैं। 

PunjabKesari
गौर हो किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन द्वारा राजस्थान रॉयल्‍स के जोस बटलर को आईपीएल के मैच में मांकड़िंग मामले की समीक्षा किए जाने के बाद अपने रूख में बदलाव करते हुए इसे खेल भावना के खिलाफ बताया. एमसीसी ने इससे पहले बटलर को रन आउट करने के तरीके पर भारतीय खिलाड़ी का समर्थन किया था ।