Sports

मॉस्को ( रूस ) दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंट में गिने जाने वाले एरोफ़्लोट ओपन में इस बार भारतीय चुनौती का प्रतिनिधित्व ग्रांड मास्टर कृष्णन शशिकिरण ( 2678) करते हुए नजर आएंगे वैसे प्रतियोगिता में उन्हे 11 वी वरीयता दी गयी है । प्रतियोगिता में शीर्ष वरीय चीन के वे यी ( 2733)  है । दूसरी वरीयता मेजबान रुस के व्लादिमीर फेड़ोसीव को दी गयी है जबकि तीसरे वरीय खिलाड़ी चीन के वाङ हाऊ है । 

प्रतियोगिता के स्तर का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इसमें 22 देशो के 101 चुनिन्दा खिलाड़ियों में 71 खिलाड़ी ग्रांडमास्टर है । 21 इंटरनेशनल मास्टर है । 

बात करे अन्य भारतीय खिलाड़ियों की तो इसमें भारत से कुल 25 खिलाड़ी का दल भाग ले रहा है जो मेजबान रूस 23 खिलाड़ियों के दल से 2 खिलाड़ी ज्यादा है । शीर्ष 20 में भारतीय खिलाड़ियों में 14 वे वरीय एसपी सेथुरमन ( 2651) ,18 वे वरीय सूर्या शेखर गांगुली ( 2634 ) शामिल है । अन्य भारतीय ग्रांड मास्टरों  में अरविंद चितांबरम (2601) , सुनील नारायणन ( 2593) ,निहाल सरीन (2578) ,वैभव सूरी ( 2575) ,श्री नाथ नारायण ( 2572) , मुरली कार्तिकेयन ( 2560) , ललित बाबू ( 2556) ,आर्यन चोपड़ा ( 2540) अभिमन्यु पौराणिक ( 2538) शामिल है साथ ही दुनिया के दूसरे सबसे युवा ग्रांड मास्टर  डी गुकेश और दुनिया के चौंथे सबसे युवा ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा पर भी भारत की नजर रहेगी । 

 

भारतीय खिलाड़ी 

SNo   Name Rtg FED Pts. Rk. Group
11 GM Sasikiran Krishnan 2678 IND 0,0 11 Open A
14 GM Sethuraman S.P. 2651 IND 0,0 14 Open A
18 GM Ganguly Surya Shekhar 2636 IND 0,0 18 Open A
38 GM Aravindh Chithambaram Vr. 2601 IND 0,0 38 Open A
42 GM Narayanan.S.L 2593 IND 0,0 42 Open A
45 GM Nihal Sarin 2578 IND 0,0 45 Open A
47 GM Vaibhav Suri 2575 IND 0,0 47 Open A
49 GM Narayanan Srinath 2572 IND 0,0 49 Open A
55 GM Karthikeyan Murali 2560 IND 0,0 55 Open A
57 GM Lalith Babu M R 2556 IND 0,0 57 Open A
63 GM Aryan Chopra 2540 IND 0,0 63 Open A
65 GM Puranik Abhimanyu 2538 IND 0,0 65 Open A
67 GM Debashis Das 2532 IND 0,0 67 Open A
68 GM Praggnanandhaa R 2532 IND 0,0 68 Open A
71 GM Vishnu Prasanna. V 2524 IND 0,0 71 Open A
74 IM Gukesh D 2508 IND 0,0 74 Open A
78 GM Gagare Shardul 2495 IND 0,0 78 Open A
79 GM Karthik Venkataraman 2494 IND 0,0 79 Open A
84 IM Iniyan P 2480 IND 0,0 84 Open A
87 GM Harika Dronavalli 2471 IND 0,0 87 Open A
88 IM Prithu Gupta 2470 IND 0,0 88 Open A
91 CM Aditya Mittal 2454 IND 0,0 91 Open A
93 IM Sadhwani Raunak 2448 IND 0,0 93 Open A
94 IM Arjun Kalyan 2444 IND 0,0 94 Open A
95 IM Raja Rithvik R 2443 IND 0,0 95 Open A