Sports

ओनिडा (अमेरिका): भारत की अदिति अशोक ने साल का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया लेकिन इसके बावजूद वह थोर्नबेरी क्रीक एलपीजीए क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 35 वें स्थान पर रही। 

इस सत्र में 13 टूर्नामेंटों में केवल तीन में कट से चूकने वाली इस 20 वर्षीय भारतीय ने कल एक अंडर 71 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 12 अंडर 276 रहा। अदिति ने आखिरी दौर में पांच बर्डी बनायी। इसके अलावा उन्होंने दो बोगी और एक डबल बोगी की। लेकिन 12 अंडर के बावजूद वह खिताब जीतने वाली सेई यंग किम से 19 शाट पीछे रही। 

किम ने अंतिम दौर में सात अंडर 65 का कार्ड खेला और कुल 31 अंडर 257 का रिकार्ड स्कोर बनाया। किम ने 72 होल में नया रिकार्ड बनाया। इससे पहले यह रिकार्ड अनिका सोरेनस्टैम के नाम पर था जिन्होंने 2001 में 27 अंडर का स्कोर बनाया था।