Sports

द कोलोनी (अमेरिका): भारत की अदिति अशोक ने वालंटियर्स आफ अमेरिका एलपीजीए टेक्सास क्लासिक में बढ़त बना ली है। इस टूर्नामेंट को खराब मौसम के कारण 36 होल का कर दिया गया है।

अदिति ने कल पहला दौर खेला और इसी दिन उन्हें अपना दूसरा दौर भी शुरू करना था जो टूर्नामेंट का अंतिम दौर बनाया। अदिति ने अब क 32 होल के बाद छह अंडर के कुल स्कोर से चार अन्य खिलाडिय़ों के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है।            

निकोल ब्रोच, गैबी लोपेज, जेनी सिन और सुंग ह्युन पार्क भी संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। निकोल को चार और गैबी को सात होल और खेलने हैं। जेनी और सुंग ने अभी दूसरे दौर का खेल शुरू नहीं किया है।