Sports

ओनेइडा (अमेरिका): भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां थाॅर्नबेरी एलपीजीए क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में तीसरे दौर में तीन अंडर 69 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 का हो गया है।            

अदिति दूसरे दौर में संयुक्त 22 वें स्थान पर थीं लेकिन अब वह संयुक्त 26 वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। अदिति ने पहले दो दिन 68 और 69 का कार्ड खेला था और अभी वह शीर्ष पर चल रही सेई यंग किम से 13 शाट पीछे चल रही हैं।            

सेई यंग किम ने 63, 65 और 64 के कार्ड से रिकार्ड 24 अंडर 192 का स्कोर बनाया है। एमी यंग ने पांच अंडर 67 का कार्ड खेला जिससे वह 16 अंडर के कुल स्कोर से अकेले दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।