Sports

ग्रैंड रैपिड्स (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मेजर एलपीजीए क्लासिक टूर्नामेंट के तीसरे दिन दो ओवर 74 का स्कोर बनाया जिससे वह संयुक्त 38वें स्थान पर खिसक गई। अदिति ने दूसरे दौर में सात अंडर 65 का कार्ड खेला था। वह 36 होल के बाद आठ अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 5वें स्थान पर चल रही थीं। लेकिन अब वह 74 के कार्ड से संयुक्त 38वें स्थान पर खिसक गईं।