Sports

आर्कन्सास (अमेरिका) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने वालमार्ट एनडब्ल्यू आर्कन्सास चैम्पियनशिप में बोगी रहित पांच अंडर 67 का कार्ड खेल सत्र की सर्वश्रेष्ठ शानदार शुरूआत की। पहले दौर के खेल के बाद वह संयुक्त रूप से 13वें स्थान पर है। वह पहले दौर के बाद शीर्ष पर चल रही इनबी पार्क से चार शॉट पीछे है। फार्म में वापसी की कोशिश कर रही अदिति ने पहले नौ होल में एक बर्डी की लेकिन बैक नाइन में उन्होंने अपने प्रदर्शन में और सुधार करते हुए 4 बार बर्डी बनाई।