Sports

आहुस (स्वीडन) : भारतीय गोल्फर अदिति अशोक क्रीकहाऊस लेडी ओपन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में मिश्रित प्रदर्शन के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर रही। टोक्यो ओलिम्पिक में चौथे स्थान पर रही अदिति ने पांच बर्डी लगाये लेकिन तीन बोगी और एक डबल बोगी किया। इससे पहले त्वेसा मलिक कट में प्रवेश नहीं कर सकी थी। स्वीडन की माजा स्टार्क ने चार शॉट के अंतर से टूर्नामेंट जीता। पिछले महीने ही पेशेवर गोल्फ में पदार्पण करने वाली इस खिलाड़ी ने एक अंडर 71 और कुल नौ अंडर स्कोर किया। स्वीडन की ही लिन ग्रांट दूसरे स्थान पर रही।