सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका): भारतीय गोल्फर अदिति अशोक पांच होल में चार बर्डी करने से एलपीजीए मेडिहील चैंपियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 10 वें स्थान पर बनी हुई हैं। अदिति सत्र में पहली बार शीर्ष 10 में पहुंचने की कोशिश में हैं। उनका तीन दौर के बाद कुल स्कोर चार अंडर 212 है।
तीसरे दौर में चार अंडर 68 का कार्ड उनका इस हफ्ते का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने पहले दो दौर में 73 और 71 का कार्ड बनाया था। वहीं लिडिया को 54 होल में बढ़त बनाए हैं , जिन्होंने तीसरे दौर में 67 का कार्ड खेला। उनका कुल स्कोर 11 अंडर पार है और वह एकल बढ़त बनाए हुए है।